DNN सोलन (सोफत)
सोलन जिला में दूसरे दिन भी फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां पर शुक्रवार को 16 मामले कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। अहम बात यह है कि इनमें एक चिकित्सक व 2 पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सोलन जिला में कुल 16 मामले कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें सोलन शहर, परवाणू व बीबीएन क्षेत्र शामिल है। शहर के टैंक रोड, शामती व देहूंघाट क्षेत्र से यह मामले सामने आए हैं और यह सभी लोग होम क्वारीनटीन थे। इसके अलावा 2 पुलिस कर्मचारी व एक चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गया है।















