डेबिड कोर्ड के नाम पर बैंक खाते से पैसे उड़ाए

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन
डेबिड कार्ड के नाम पर एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। सोलन के एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करके आनलाइन ठगों ने उसके बैंक खाते से 64,479 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने जानकारी दी कि सोलन पुलिस में केएन ओझा निवास सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि इसने एसबीआई सोलन में नया डेबिट कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया था ।

19 नवंबर को इसे अंजान नंबर से एसएमएस आया कि नया डेबिट कार्ड बनाने हेतु सत्यापन करवाना जरुरी है । कुछ समय बाद इसे इस संदर्भ में फोन आया तथा इसने सत्यापन हेतु अपने दूसरे डेबिट कार्ड कि जानकारी फोन पर दे दी । जिसके बाद इसके बैंक खाते से पैसे कटने शुरु हो गए तथा 64,479 रुपए कि राशि खाते से कट गई। उक्त अंजान व्यक्ति ने डेबिट कार्ड सत्यापन के नाम पर धोखे से इसके खाते से पैसे निकाल लिए। इस पर पुलिस ने थाना सोलन मेंधोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News