डीसी ने उपमण्डलीय अधिकारियों से की बैठक,  बंगाणा कंट्रोल व स्ट्रांग कक्ष का भी किया निरीक्षण

Others Una
DNN ऊना
1 जनवरी।  डीसी ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को उपमंडल मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शहरी स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने चुनावों को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  इस दौरान डीसी ने पंचायत चुनाव के लिए सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्थापित स्ट्राॅंन्ग रूम तथा खंड विकास कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंगाणा में निर्वाचन अधिकारी तथा बीडीओ से पंचायत चुनाव की तैयारियों की फीडबैक भी ली।
  बीडीओ यशपाल परमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर बीडीओ आफिस बंगाणा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से पंचायत चुनाव से संबंधित किसी तरह आवश्यक सूचना तथा शिकायत 262028 नंबर पर दर्ज करवाई जा सकती है।

News Archives

Latest News