डा. सैजल सोलन के 02 दिवसीय प्रवास पर

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल 16 तथा 17 जुलाई को सोलन के 02 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।  डा. सैजल 16 जुलाई को प्रातः 7.45 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव गण की सेर में जनसमस्याएं सुनेंगे। वे तदोपरान्त दिन में 1.00 बजे सोलन स्थित प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 17 जुलाई को कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। डा. सैजल 17 जुलाई को प्रातः 10.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के गांधीग्राम में जनसमस्याएं सुनेंगे। वे तदोपरांत दिन में 12.00 बजे धर्मपुर में आईडीपी वृत्त कार्यालय का शुभारम्भ करेंगे। सहकारिता मंत्री तदोपरांत दिन में 1.15 बजे जाबली में तथा सांय 4.00 बजे परवाणू में जनसमस्याएं सुनेंगे।

News Archives

Latest News