डा. राजीव बिंदल बने विधानसभा के अध्यक्ष

Himachal News Politics

डीएनएन धर्मशाला
सोलन नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 से राजनीति शुरू करने वाले डा. राजीव बिंदल विधानसभा के अध्यक्ष बन गए है। इसके लिए आज विधानसभा में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चली। पूरी प्रक्रिया होने के बाद प्रोटेम स्पीकर रमेश धवाला ने डॉ. राजीव बिंदल के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने डॉ. बिंदल को उनकी सीट से साथ लेकर अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया। डॉ. बिंदल को अध्याके आसन पर बिठाने से बाद प्रोटेम स्पीकर इस सीट से उठकर अपनी सीट पर पहुंचे। इससे पहले सदन में डॉ. राजीव बिंदल के नामांकन को लेकर चार प्रस्ताव सदन में पेश किए गए। डॉ. बिंदल के समर्थन में सीएम जयराम ठाकुर एक प्रस्ताव पेश किया और उसका समर्थन संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। दूसरा प्रस्ताव कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने किया और इसका समर्थन पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने किया।
तीसरा प्रस्ताव आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह पेश किया और खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर इसका समर्थन किया। जबकि चौथा प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्री विपन सिंह परमार पेश किया और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल उसका समर्थन किया। इसके बाद ध्वनि मत से सभी प्रस्ताव पारित किए गए और डॉ. राजीव बिंदल सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

विधानसभा के नए अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का परिचय
डॉ. राजीव बिंदल का जन्म 12 जवनवरी 1955 को सोलन में हुआ है। उत्तर भारत के जानेमाने वैध बाल मुकंद केघर पर जन्म डॉ. राजीव बिंदल छात्र जीवन से सक्रिय रहे हैं और वे आरएसएस से जुड़े थे। डॉ. राजीव बिंदल ने 1978 में जीएएमएस (आयुर्वेदाचार्य) की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने संघ की प्रेरणा से देश के सबसे पिछड़े वनवासी क्षेत्र में निष्काम सेवा का निर्णय लिया और वे फिर झारखंड के हो नामक जनजाति के बीच पहुंचकर निशुल्क चिकित्सालय छात्रावास व अन्य सेवा प्रकल्प चलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का सफल प्रयास किया।
आपातकाल के दौरान जेल में गए डॉ. राजीव बिंदल 1983 में अपने पैतृक नगर सोलन आए और फिर वहां कामकाज शुरू किया। उन्होंने 1995 में राजनीतिक जीवन में कदम रखा और नगर परिषद सोलन का चुनाव लड़ा और नगर परिषद के अध्यक्ष का दायित्व निभाया। वे 2000 तक इसके अध्यक्ष रहे। 2000 में वे सोलन विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बने। वे 2000-2012 तक सोलन से विधायक बने और इस दौरान सोलन में काफी विकास करवाया। वे 2007 में प्रेमकुमार धूमल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने थे।
विधानसभा के पुनःसीमंकन के बाद वे नाहन शिफ्ट हो गए और वहां से 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे 2017 में फिर नाहन से चुनाव में उतरे और जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। अबकी बार वे पांचवी बार विधानसभा में पहुंचे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निरंतर चलते रहो के मूल मंत्र के साथ डॉ. राजीव बिंदल आगे बढ़े हैं। अपने संगठनात्मक कौशल, कुशल व्यवहार और प्रबंधन के लिए चर्चित डॉ. बिंदल आज बीजेपी संगठन में आगे बढ़ते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

News Archives

Latest News