DNN सोलन ब्यूरो
25 सितंबर। कोरोनाकाल में बेहतरीन कार्य करने वाले जिला स्वास्थ्य विभाग सोलन में तैनात जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता को पदोन्ति कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता विभिन्न जगहों पर अपनी सेवाएं दे चुके है और हर समय कुछ नया सिखने का प्रयास करते है। कोरोना काल के दौरान भी दिन-रात एक कर डा. एनके गुप्ता बेहतर सेवाएं दे रहे है। डा. गुप्ता ने अपनी सेवाएं 1987 से नालागढ़ अस्पताल से देनी शुरू की।
यह भी पढ़े : कुठाड़ पुलिस चौकी ने पकड़ी 148 पेटी शराब https://bit.ly/33WRrgr
इसके बाद रामशहर अस्पताल, कंडाघाट अस्पताल में सेवाए देने के बाद इन्हे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक में अपनी सेवा दी है। यह पर सेवाएं देने व बेहतर कार्य करने पर खंड चिकित्सा रूप में पदोन्ति दी गई। इस दौरान उन्होंने सेरी में सेवा देने का मौका मिला। सेरी में सेवाएं देने के बाद डा. एनके गुप्ता को जिला स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने सोलन में अपनी सेवाएं दी है। डा. एनके गुप्ता ने जिस जगह भी कार्य किया है वहां पर अपनी द्वारा किए गए बेहतरीन कार्य छाप छोड़ी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने इसी बीच क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएं दी है। डा. गुप्ता ने कोलकाता से डिप्लोमा इन पब्लिक हैल्थ व फ्यूचर हैल्थ लीडर की पढ़ाई जपान से की है। अब बेहतरीन कार्य को देखते हुए उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। इनके मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनने पर हर जगह खुशी का माहौल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनने के बाद DNewsNetwork.in के साथ खास बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वह इस दौरान भी बेहतरीन कार्य करने का प्रयास करेंगे और लोगों की सेवाएं देंगे।















