डाॅ. सैजल 17 तथा 18 अक्तूबर को सोलन के प्रवास पर 

Politics Solan

DNN सोलन
16अक्तूबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल 17 तथा 18 अक्तूबर, 2020 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे।
डाॅ. सैजल 17 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 9.30 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में सौर ऊर्जा चलित लाईट का वितरण करेंगे। वे तदोपरांत 10.30 बजे ग्राम पंचायत धर्मपुर में पंचायत भवन तथा कार्यालय की आधारशिला रखेंगे एवं 11.15 बजे सनावर से मंडोधार वाया शिल्लर पथिया सड़क का भूमि पूजन करेंगे।
आयुर्वेद मंत्री 11.45 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र शिल्लर का लोकार्पण करेंगे तथा एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री इसी दिन दोपहर 12.45 बजे गढ़खल कसौली में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। वे दोपहर  1.00 बजे गढ़खल गुनाई वाया समोल बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे चामियां में लोक भवन का लोकार्पण करने के उपरांत दोहपर 2.30 बजे गढ़खल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
डाॅ. सैजल 18 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 11.00 बजे उठाऊ जलापूर्ति योजना मगोटी की आधारशिला रखेंगे। वे तदोपरांत 12.15 बजे बनासर-संदोग पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
आयुर्वेद मंत्री इसी दिन दोपहर 2.30 बजे ग्राम पंचायत प्राथा के पंचायत घर का लोकार्पण करेंगे तथा जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

News Archives

Latest News