डाॅ. ऋचा वर्मा ने किया मतदान केन्द्रों का दौरा

Kullu Others

DNN कुल्लू

19 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा मतदान के दिन प्रातः काल जब मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के लिए निकली तो सबसे पहले कुल्लू के शिलानाला वार्ड पहुंची। अभी ज्यादा लोग मतदान करने के लिए घरों से नहीं निकले थे। उपायुक्त ने बूथ का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। पीठासीन अधिकारी व अन्य कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोगों के लिए सुगम मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों से इस बात पर विशेष ध्यान देने को कहा कि यदि कोई उम्रदराज मतदाता अथवा दिव्यांगजन मतदान के लिए आते हैं तो उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान करने की कोशिश करें और सबसे पहले ऐसे मतदाताओं से मतदान करने के लिए आग्रह करें।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने मतदाताओं से भी बातचीत की और उन्हें माॅस्क के उपयोग के बारे में तथा इसे पहनने के तौर-तरीकों के बारे में बताती नजर आई। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना वायरस अभी समाप्त नहीं हुआ है और बाहर घूम रहे किसी भी व्यक्ति में यह मौजूद हो सकता है। इसलिये जरूरी है कि हर दूसरे व्यक्ति से कम से कम दो गज की दूरी को बनाकर रखें।
उपायुक्त नेे मतदान केन्द्रों में जाकर कानून व व्यवस्था का स्थिति की भी जायजा लिया। वह ड्यिूटि पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी से बातचीत करते दिखी ताकि उनका हौंसला और मनोबल बढ़ सके।
गौर रहे कि कुल्लू जिला में प्रथम चरण में प्रदेश में सर्वाधिक 84 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। जिला में मतदाता जागरूकता अभियान कई दिनों तक चलाया गया और गांव में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। यही कारण है कि मतदान के महत्व को समझते हुए बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए घरों से निकले।

News Archives

Latest News