डाक विभाग में प्रत्यक्ष अभिकर्ताओं की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

Kangra Others

DNN धर्मशाला(कांगड़ा) ब्यूरो

09 सितम्बर। भारतीय डाक विभाग धर्मशाला मंडल, धर्मशाला के अधीक्षक डाकघर एसडी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक बीमा के प्रत्यक्ष अभिकर्ताओं की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

योग्यता व आयु सीमा

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता 10 वीं पास व आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार/प्रत्याशी अपने दस्तावेजों के साथ अधीक्षक डाकघर, धर्मशाला मंडल, धर्मशाला के कार्यालय में स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिनांक 28 सितम्बर, 2020 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01892-229205 व 01892-222960 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News