DNN शिमला
शिमला के ठियोग में शुक्रवार सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक एचआरटीसी की बस ठियोग-छैला रोड पर चेतुधार के पास गजेड़ी में पहाड़ी से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोगों के मरने की आशंका है। जबकि एक दर्जन से अधिक घयल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयानक था कि बस के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 8 बजे के करीब हुआ।जब बस टिक्कर जा रही थी कि ठियोग-छैला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों के साथ मिलकर शवों को निकालने में जुट गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।शिमला पुलिस के मुताबिक अभी और जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे कैसे हुआ अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।