ठाकुर महेन्द्र सिंह ने किया टिहरा क्षेत्र में अनेक योजनाओं का भूमि पूजन

Mandi Politics

DNN धर्मपुर
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित टिहरा से लग्यार सड़क का शुभारंभ, लगभग तीन करोड़ रूपये की लागत से टिहरा-मन्योह सड़क के सुधार कार्य का भूमि पूजन, 3 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से हियूण-नलयाणा सड़क के सुधार कार्य का भूमि पूजन, लगभग 4 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से पुराली से कूज्जाबल्ह सड़क के कार्य का भूमि पूजन तथा बक्कर खड्ड पर 3 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल का षिलान्यास किया ।
इस अवसर पर टिहरा, बक्कर खड्ड तथा कुज्जाबल्ह में जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेष सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को के विस्तार को प्राथमिकता प्रदान कर रही है तथा चरणबद्ध ढंग से सभी गांवों को सम्पर्क सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि बक्कर खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से धर्मपुर तथा हमीरपुर जिला के सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को आवाजाही कीे बेहतर सुविधा उपलब्ध हो जायेगी । 20 करोड़ रूपये की राषि खर्च कर टिहरा में मिनी सचिवालय का निर्माण किया जायेगा, जिसका कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जायेगा, जिसके निर्मित हो जाने से क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी विभागों के कार्य को निपटाने की सुविधा उपलब्ध होगी । उन्होंने कहा कि 115 करोड़ रूपये की लागत से संधोल-मझेहड-टिहरा-बरच्छवाड़ के लिए एक पेयजल योजना निर्मित की जायेगी । उन्होंने निकट भविष्य में छम्ब में पुल का निर्माण करने का आष्वासन भी दिया ।

News Archives

Latest News