ट्रेवल सेल्ज एक्जीक्यूटिव महिला उम्मीदवारों की भर्ती हेतु 30 पद अधिसूचित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

5 मार्च। जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मै. एशिया ट्रिप हॉलीडेज प्राईवेट लिमिटेड शास्त्रीनगर कुल्लू द्वारा उनके कार्यालय में ट्रेवल सेल्ज एक्जीक्यूटिव  महिला उम्मीदवारों की भर्ती हेतु 30 पद अधिसूचित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों को भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं/स्नातक (सभी संकायों में)/ टूरिज्म हॉस्पिटलिटी में एमटीए/ एमबीए  तथा आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वेतन के रूप में प्रति माह 7 हजार से 15 हतार रूपए तथा अन्य प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों की भर्ती हेतु सभी इच्छुक तथा पात्र महिला उम्मीदवारों को साक्षात्कार हेतु 7 मार्च, 2022 को प्रातः 11 बजे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजो की मूुल व फोटोस्टेट प्रतियों सहित जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए कार्य स्थल शास्त्रीनगर कुल्लू रहेगा।

News Archives

Latest News