ट्रांसपोर्ट नगर पर कांग्रेस होती गंभीर, तो न होती ये परेशानी : Kashyap

Himachal News Politics Solan

DNN सोलन
पिछली कांग्रेस सरकार ने लगातार ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण का कार्य लटकाया है। यदि कांग्रेस के नेता सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण को लेकर गंभीर होते तो आज चंबाघाट मोटर मार्केट के लोगों को अपने भविष्य की चिंता नहीं होती। यह बात भाजपा के प्रत्याशी रहे राजेश कश्यप ने सोलन के चंबाघाट में मां दुर्गा मोटर मार्केट ऐसोसिएशन की बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने ऐसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उन्हें अब घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है, जोकि उनकी हितैषी है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मात्र 20 दिनों के अंदर नए ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार करवा दी गई है और 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इसका शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य पिछले 10 साल से लटका हुआ है यदि पूर्व कांग्रेस सरकार इस मुद्दे पर गंभीर होती तो आज मोटर मार्केट के लोगों को अपने भविष्य की चिंता न होती। उन्होंने द्वारा किया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस दिशा में पूरे जोश से कार्य कर रहे है और रिकार्ड तोड़ समय में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण करके सरकार फोरलेन के कारण विस्थापित हुए लोगों को पुन स्थापित करेंगी।

 

News Archives

Latest News