ट्रक चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर

Crime Himachal News Nalagarh

DNN नालागढ़ (पूजा वर्मा)

02 जनवरी नालागढ़ में ट्रक की चपेट में आने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई । यह हादसा बद्दी भरतगढ़ मार्ग पर जीएस पेलेस के समीप हुआ ।डीएसपी मानवेद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक ने खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद बाइक चालक को नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौपा दिया हैं। ट्रक चालक मौके पर फ़रार हो गया हैं। मृतक की पहचान नीलम 37 वर्षीय निवासी कांगड़ा के तौर पर हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

News Archives

Latest News