टै्रजरी के कर्मचारी ने कर डाली करीब 21 लाख की हेराफेरी FIR

Crime Solan

DNN सोलन
ट्रैजरी में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक पर करीब 21 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोलन जिला कोषाधिकारी सोलन अलिशा चौहान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोलन पुलिस को जिला कोषाधिकारी सोलन अलिशा चौहान ने एक शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इन कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक अनिल ने हेराफेरी करके अपने खाते में करीब 21 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए है। पत्र में बताया गया है कि आरोपी कार्यालय में सभी विभागों का डिपोजिट एंड रिफंड का कार्य करता है। आरोप है कि अनिल ने अनधिकृत रूप से 30 मई 2019 को 4,58,762 रुपए व 11 जून 2019 को 17,36,224 रुपए कुल 21,94,986 रुपए वास्तविक लाभार्थी को न देने पर उपरोक्त राशि को अपने व्यक्तिगत खाता में स्थानांतरित कर लिया। कार्यालय के अभिलेख का अवलोकन करने पर पाया गया कि अनिल कुमार ने विभाग के अभिलेख में चालाकी से हेराफेरी इस रकम को स्थानांतरित किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने भादस की धारा 420 व 409 के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News