डीएनएन राजगढ़ (शर्मा)
राजगढ के गांव लहारब शमलोह में एक युवती की पानी के टैक में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती गांव में ही बने एक सिंचाई टैंक में डूब गई। यह टैंक करीब 8 फूट गहरा बताया जा रहा है। जैसे ही स्थानीय लोगों ने लड़की को टैंक में देखा उन्होंने उसे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमाटम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
