टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर  जाकर सैम्पल लेगी

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
7 सितम्बर। टीबी मुक्त हिमाचल अभियान में करें सहयोग, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर  जाकर सैम्पल लेगी। यदि टीबी के कोई लक्षण  दिखें तो बलग़म की तुरन्त कराएं जांच-अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी, प्रशान्त सरकेक।
 टीवी मुक्त हिमाचल अभियान को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकेक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें टीबी मुक्त हिमाचल अभियान जोकि 21 दिनों के लिए 12 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक  चलेगा।
इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीबी उन्मूलन कार्यक्रम टीम  घर घर जाकर एक्टिव केस फाइंडिंग का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि  इस अभियान में टीवी से ग्रसित लोगों को तक पहुंचकर उनकी जांच करने तथा उनका इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है ताकि राज्य से टीबी की बीमारी का उन्मूलन किया जा सके।
उन्होंने समस्त जनता से भी इस बारे में अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब भी आपके घर द्वार आए तो बिना झिझक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से उन्हें अवगत करवाएं।
 यदि टीवी से संबंधित कोई लक्षण अथवा शंका हो तो तुरंत अपने बलगम की जांच करवाएं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर घर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आपके सहायता के लिए तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाने के लिए पहुंचेंगे। अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बलगम की जांच के लिए सैंपल दिए जा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील चंद्र ने अभियान को लेकर विभाग की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि लगातार कफ़ एवं खांसी, बुख़ार, बज़न में गिरावट,एक महीने से अधिक के लिए छाती में दर्द है तो उन्हें बलगम की जांच अवश्य करनी चाहिए।
  बैठक में आयुष विभाग के अधिकारी डॉ सुरेश, ड्रग इंस्पेक्टर,केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का स्टाफ, आईसीडीएस व पंचायती राज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News