DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
27 दिसंबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर रविवार को फिर देर शाम वाहनों लंबी-लंबी कतारें लगी है। पर्यटकों की अधिक आवाजाही के चलते कुमारहट्टी व टीटीआर परवाणू में जाम लगा है और वाहन रेंगते-रेंगते गंतव्य की ओर बढ़े है। रविवार का दिन होने के चलते सड़क पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक थी। अधिकतर जाम हिमाचल से जाने वाले पर्यटकों का लगा था।
बता दें कि नववर्ष को लेकर बाहरी राज्यों से पर्यटकों के आने व जाने का सिलसिला चला हुआ है। शुक्रवार के बाद रविवार को जाम की समस्या सड़क पर देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि यह जाम शाम करीब साढ़े छह बजे लगाना शुरू हुआ था और थोड़ी ही देर में हिमाचल से वापिस जाने वाले पर्यटकों की कतारें लग गई। हालांकि, हाई-वे पर जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है। रविवार देर शाम लगे जाम को खुलवाने को पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

उधर, जाम का कारण कुमारहट्टी व टीटीआर चौंक पर सड़क संकरी होना है। कुमारहट्टी में फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़क संकरी है, जहां पर वन-वे ट्रैफिक ही चल पाता है। साथ ही परवाणू के टीटीआर चौंक पर भी इसी प्रकार की समस्या बनी हुई है।
गौरतलब हो कि कुमारहट्टी में इसी प्रकार वाहनों का जमावड़ा शुक्रवार को लगा था। इससे पहले भी एक बार हाई-वे पर पर्यटकों की इतनी भीड़ देखने को मिली थी।
जाम में अधिकतर गाड़िया हरियाणा व पंजाब की
हिमाचल की सीमा के साथ लगते क्षेत्र हरियाणा व पंजाब नम्बर के वाहन हाई-वे पर देखने को मिले है। बीते तीन दिनों से हरियाणा व पंजाब नम्बर की गाड़ियां लगातार हिमाचल का रुख कर रही है। लगातार आवाजाही के चलते कारोबार में भी इजाफा हुआ है।
पर्यटन नगरी कसौली, बड़ोग व डगशाई भी पैक
रविवार को पर्यटन क्षेत्र कसौली, बड़ोग व डगशाई में पर्यटकों की अधिक चहल कदमी दिखाई दी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने ने होटल मालिकों को भी काफी राहत मिली है। कोरोना काल में एक बार फिर उन्हें बेहतर कारोबार होने की आस जगी है।
पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर व परवाणू से स्वयं सम्भाल हाई-वे पर मोर्चा
हाई-वे पर जाम लगने की सूचना मिलने के बाद परवाणू व धर्मपुर पुलिस सड़क पर उतर कर व्यवस्था बनाने में जुटी रही। इस दौरान परवाणू के एसएचओ रविन्द्र कुमार ने पूरी व्यवस्था का जिम्मा खुद संभाला हुआ था, जबकि कुमारहट्टी में भी थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर यातायात जाम की स्थिति से निपटने के लिए स्वयं सड़कों पर थे। इसी प्रकार से सोलन यातायात पुलिस भी जाम खुल आने के लिए हाई-वे पर पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दी।















