टिहरी में खाई में गिरी बस 14 यात्रियों की दर्दनांक मौत

Crime National/International

CNE देहरादून/टिहरी

सड़क यात्रा के लिए जानलेवा साबित हो रहे उत्तराखंड में गुरुवार को एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। टिहरी जिले में हुए इस हादसे में 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। बचाव और राहत अभियान के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकाॅप्टर की भी मदद ली गई है। टिहरी के जिलाधिकारी व एसएसपी चिकित्सीय टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। इधर, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्घटना पर दुख जताया। साथ ही मृतकों के आश्रितों को दो लाख व घायलों को पचास हजार रुपये की मदद की घोषणा की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसा हादसा सुबह करीब आठ बजे चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर सुल्याधार के पास हुआ। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूपी 07 पीए 1929 का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा चम्बा से 15 किलोमीटर आगे उत्तरकाशी मार्ग पर हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त बस सवारियों को लेकर उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 31 लोग सवार थे। इनमें 13 लोगो की मौत मौके पर हो गई और एक व्यक्ति की रास्ते में मौत हुई। दुर्घटना होते ही पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यूट में जुटे। खाई से शव बाहर निकाल लिए गए हैं। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां सड़क पर कॉजवे बन रहा है। सड़क की ऊपर की ओर काम चल रहा है। सड़क पर जगह कम होने की कारण बस चालक नियंत्रण खो बैठा। वहीं घायलों को देहरादून और टिहरी अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया है। इसके लिए चंबा पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर ने लैंड किया है। चार घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

News Archives

Latest News