DNN शिमला
प्रदेश के चार सीटों पर हो रहे उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। उपचुनावों में प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस ने जंहा आज शिमला में मंथन किया वंही भाजपा कल धर्मशाला में बैठक करेगी। कांग्रेस ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास कर टिकट को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है।
शिमला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक में सर्वसहमति से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को टिकट के फैसले के लिए अधिकृत किया गया है। सोनिया गांधी जिस भी व्यक्ति को टिकट देंगी पार्टी उसका स्वागत करेगी।
राठौर ने बताया की वह चर्चा के लिये स्वम् दिल्ली को रवाना हो रहें है उनके साथ प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी जा रहे है।उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दो दिन में इन उप चुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों का फैसला हो जाएगा।