टिकट के लिए कांग्रेसियों ने एक दूसरे का धकेला बोले जयराम

Mandi Politics
DNN मंडी
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी, इसी भय से प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान से भागना पड़ा। कांग्रेस के नेताओं ने लोकसभा के टिकट के लिए एक-दूसरे को धकेलने का काम किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज जिला मंडी के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी इच्छा से नहीं बल्कि हाईकमान के आदेश का पालन करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व विकासात्मक कार्यों को देखकर बौखला गए हैं। ऐसे में वे बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन प्रदेशवासी जानते हैं कि भाजपा सरकार ने राज्य का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास रथ के पहिए थमने नहीं दिए जाएंगे, इसके लिए भाजपा सरकार वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान अखबार के पहले पन्ने पर अदालतों में नेताओं की पेशियों की खबर प्रकाशित होती थी और अब भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की खबरें छपती हैं। इससे पूर्व और वर्तमान सरकार का अंतर स्पष्ट होता है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *