टायर विक्रेता से नए टायरों की मांग अधिकारी को पड़ी महंगी विजिलेंस ने किया मामला दर्ज

Bilaspur Crime

DNN बिलासपुर
विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिलासपुर में लेबर विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के 1 टायर विक्रेता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।
पता चला हैं कि लेबर विभाग के अधिकारी ने एक टायर विक्रेता को कार्रवाई की धमकी देकर उससे टायरों की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत टायर विक्रेता ने विजिलेंस में की इसके बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज करके संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी किया है।
बताया जा रहा है कि एक मामला रफा-दफा करने के लिए अधिकारी ने टायर विक्रेता से उसकी गाड़ी में नए टायर डालने की डिमांड की थी। डीएसपी विजीलैंस चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी लेबर इंस्पैक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को धारा-41 के तहत नोटिस देकर मामले की जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News