टफमैन कसौली हिल्स हॉफ मैराथन में सोलन की कल्पना परमार रहा चौथा रैंक 

Solan Sports
DNN कसौली 
पर्यटन नगरी कसौली में टफमैन कसौली हिल्स हॉफ मैराथन में सोलन की मैराथन रनर कल्पना परमार ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम रोशन किया है। 16 दिसंबर को टफमैन इंडिया कंपनी की ओर से आयोजित कसौली हॉफ मैराथन में कल्पना परमार का 40 प्लस आयुवर्ग में कल्पना का प्रदर्शन बेहतर रहा और चौथा रैंक हासिल किया। इस हॉफ मैराथन देशभर के करीब 700 एथलीट ने भाग लिया। सोलन की कल्पना परमार ने बताया कि टफमैन हॉफ मैराथन 21.097 किलोमीटर की में हाई अल्टीट्यूट रनिंग का अनुभव अच्छा रहा और पहली बार मेरे साथ मेरी बेटी व बेटे ने भी इस में भाग लिया।
बेटी पहली बार लिया रेस में हिस्सा, झटका तीसरा स्थान
 टफमैन कसौली हिल्स में पहली बार कल्पना परमार की 14 वर्षीय बेटी दीया कपूर और 10 वर्षीय बेटे रचित कपूर ने भी भाग लिया। इन दोनों बच्चों ने पहली बार किसी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करके फीनिशर मेडल हासिल किया। दीया कपूर ने ओपन फीमेल वर्ग की पांच किलोमीटर की दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। दीया ने बताया कि वह पहली बार किसी लंबी दूरी की दौड़ में भाग लिया और अच्छा किया।
शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं कल्पना
कल्पना परमार हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में स्कूल प्रवक्ता के रूप में कार्यरत है। वर्तमान में ब्वॉयज सीसे स्कूल सोलन में इतिहास प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। परिवार की देखभाल के बाद जो समय मिलता उसमें वह लंबी दूरी की दौड़ का अभ्यास करती है।
मलेशिया में भी दिखा चुकी है दम
कल्पना परमार इससे पहले हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के पिनांग में आयोजित एशिया पैसिफिक खेलों में रोशन कर चुकी है।  सितंबर 2018 में आयोजित प्रतियोगिता में कल्पना परमार ने 5, 10 व 21 किलोमीटर रेस में देश के लिए तीन पदक जीते हैं और वल्र्ड मास्टर्स गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।

News Archives

Latest News