झूठे मामले दर्ज करने पर होगा आंदोलन : मनीष

Himachal News Politics

डीएनएन ऊना
जिला प्रशासन की अनुमति से प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों को लेकर पुलिस ने 15 दिन में 4 मामले दर्ज किए है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवा कांग्रेस के आंदोलन को कुचलने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के खिलाफ युकां जल्द ही जिला स्तर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के खिलाफ आंदोलन करेगी और पुतले जलाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही युवा कांग्रेस ने सिरमौर के रेणुका, चौपाल व शिमला व चौपाल में केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रशासन की पूर्व अनुमति लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने युका के खिलाफ मामले दर्ज किए। इस तरह से प्रदेश सरकार राजनैतिक दुर्भावना से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामले दर्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि युकां आम जनता की लड़ाई लड़ते हुए जेल जाने को भी तैयार है।

News Archives

Latest News