झारखंड के मजदूर की पांवटा के क्रैशर बेल्ट की चपेट में आने से मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

05 अप्रैल। उपमंडल के रामपुरघाट स्थित एक क्रेशर की बेल्ट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। रामपुरघाट स्थित सबगिरी क्रैशर में काम कर रहे झारखंड के 34 वर्षीय युवक प्रकाश उरांव की कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र सिंह निवासी गांव आमवाला पांवटा साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह अपना ट्रैक्टर सबगिरी क्रैशर रामपुरघाट पर चलाता है। 4 अप्रैल शाम को यह सबगिरी क्रैशर रामपुरघाट पर मौजुद था तो इसने देखा कि एक व्यक्ति सबगिरी क्रैशर पर रैम्प के डंगे के निचली तरफ कन्वेयर बेल्ट से पत्थर निकालने का काम कर रहा था। व्यक्ति के पास कोई भी सुरक्षा उपकरण पहना हुआ नहीं था। कन्वेयर बेल्ट के साथ भी कोई सुरक्षा जाली पट्टे को ढकने के लिए नहीं लगी हुई थी। वह मजदूर नंगे हाथों से ही पटे में फसे पत्थर को निकाल रहा था। तभी अचानक उसका बाया हाथ पट्टे की चपेट में आ गया और मजबूर का बाजू कंधे से अलग हो गया। इसी बीच वहां पर मौजूद मजदूर कुलदीप ने क्रैशर मशीन बैलट को बन्द किया। जब यह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मजबूर प्रकाश उरांव का बाया बाजू शरीर से अलग होकर बेल्ट के साथ पड़ा था, जिसके चलते मजबूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजबूर की पहचान प्रकाश उरांव पुत्र मगंल उरांव गांव व डा इचाक थाना बालुमाथ झाबर जिला लातेहार झारखण्ड के रूप में कई गई हैं। वहाँ पर मौजूद मजदूरो ने बताया कि यदि ठेकेदार और क्रैशर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के उचित इंतजाम किए होते तो यह घटना नहीं घटती। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्रेशर प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

News Archives

Latest News