DNN शिमला
07 दिसम्बर। जिला शिमला के तहत रोहडू क्षेत्र में ज्वैलरी की एक दुकान से चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस एक महिला को यूपी से धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। जबकि इससे पहले पुलिस मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चोरी की यह घटना 27 नवंबर 2021 को सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने शुरूआती जांच में ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अब उसकी एक साथी महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। दुकान से चोरी किए गए आभूषण की भी बरामदगी कर ली गई है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।















