जौणाजी रोड पर एक मकान में लगी आग, 30 हज़ार का नुकसान 

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
17 नवंबर।  सोलन के जौणाजी रोड पर एक मकान में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग लगने से कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि यह आग शॉट सर्किट के कारण लगी है। आग लगने से करीब तीस हज़ार के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी और समय रहते आग पर काबू पाया गया है।
जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग को लगभग तीन बजकर पेंतालिस मिनट पर सूचना मिली की सोलन जौणाजी रोड पर एक मकान में आग लगी है। सुचना मिलते ही विभाग ने दो फायर टेंडर मौके पर भेजे और आग पर काबू पाया गया। आग लग जाने से पूजा घर में रखी नगदी समेत 30 हजार का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के फायर अफसर राजा राम बेक्टा ने इसकी पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि आग लगने की सुचना मिलते दो फायर टेंडर को मौके पर रवाना किया गया था।  आग लगने से नगदी समेत 30 हजार का नुकसान हुआ हैं।

News Archives

Latest News