जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बने योगेश कुमार उपाध्यक्ष पद पर यशपाल ठाकुर की ताजपोशी

Politics Solan

DNN सोलन
जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चुनाव वीरवार को सोलन में हुए जिसमें नालागढ़ से योगेश कुमार भारतीय को बैंक का नया अध्यक्ष चुना गया। जबकि बैंक के उपाध्यक्ष पद पर धर्मपुर के यशपाल ठाकुर की ताजपोशी हुई। आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले इस बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव हुए थे। जिनमें जिला भर से 6 डेलीगेट चुनकर आए थे। जबकि 4 डेलीगेटो को मनोनीत किया गया था। इसके बाद वीरवार को बैंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर चुनाव प्रक्रिया रखी गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से नालागढ़ से बैंक के निदेशक चुनकर आए योगेश कुमार को बैंक का नया अध्यक्ष बनाया गया। आपको बता दें कि योगेश कुमार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी माने जाते हैं और शुरू से ही उनकी इस पद पर ताजपोशी तय मानी जा रही थी। वहीं इस पूरे समीकरण के बीच सुल्तानपुर निवासी यशपाल ठाकुर की भी लॉटरी लगी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के करीबी माने जाने वाले यशपाल ठाकुर को बैंक के उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल भी जोगिंद्रा बैंक पहुंचे और दोनों की ताजपोशी पर खुशी जताई।

News Archives

Latest News