जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भाजपा का परचम लहराया

Others Solan

DNN सोलन

15 सितंबर। जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की और बैंक के निदेशक मंडल पर कब्जा जमा लिया है। वहीं यह परिणाम सामने आने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को मान लेना चाहिए कि चुनाव छोटा हो या बड़ा उनकी हार निश्चित है।
उन्होंने कहा कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी छह की छह सीटें जीतकर अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि आज चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।
उन्होंने योगेश नालागढ़ , संजीव कौशल बद्दी, राज किशोर कसौली , विजय ठाकुर कंडाघाट, बुधराम सोलन एवं किरण कौंडल अर्की को जोगिंदरा कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का चुनाव जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि जोगिंदरा कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया यह अपने आप में एक ऐतिहासिक जीत है जब सभी सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत कर आए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मान लेना चाहिए चाय चुनाव छोटा हो या बड़ा उन को करारी हार का सामना ही करना पड़ेगा।

News Archives

Latest News