DNN अर्की (भाटिया)
भाजपा मंडल अर्की की विशेष बैठक स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई । बैठक में जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य तथा शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे । इसके अलावा पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा तथा प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । बैठक का मुख्य एजेंडा 27 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत का रहा जिसमें अर्की से 5000 कार्यकर्ता सोलन जाएंगे । इसके लिए प्रत्येक बूथ से नड्डा के स्वागत के लिए कार्यकर्ता सोलन जाएंगे तथा कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेवारियां दी गई । बैठक में संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेविरियां सौंपी गई । इस अवसर पर बालक राम, राकेश ठाकुर, राकेश भारद्वाज, यशपाल कश्यप, संतराम ठाकुर, अमर सिंह परिहार, आशा परिहार, प्रेम चोपड़ा, जय नंद शर्मा, ओम प्रकाश, सुरेश जोशी, राकेश गौतम, योगेश गौतम, जीतराम ठाकुर, राजेश महाजन, मसतराम महाजन, प्रभा भारद्वाज, संतोष शुक्ला, दलीप पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।















