जून के अंत तक टूटेंगे ये अवैध निर्माण

Crime Kasauli

DNN कसौली
जून के अंत तक कसौली में सभी होटलों के अवैध हिस्सों को तोड़ दिया जाएगा । इसके लिए टेंडर किए जाने की योजना तैयार की गई है । एसडीएम सोलन आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में कसौली क्षेत्र के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्णय हुआ है । अवैध भवन निर्माण तोडऩे का कार्य धीमि गति से होने के बाद यह निर्णय लिया गया है । गौर रहे कि कसौली क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट ने 13 होटलों के अवैध निर्माण गिराने के निए आदेश दिए थे । पिछले 15 दिनों में अभी तक मात्र 2 होटल की टूट पाए है । ऐसे में कार्य काफी धीमि गति से होने के बाद प्रशासन इसमें तेजी लाने जा रहा है।

 

News Archives

Latest News