डीएनएन सोलन
जीनियस ग्लोबल स्कूल में नवरात्रों के उपलक्ष में श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहली से चौथी कक्षा के 40 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल नीति शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही।
नीति ने बताया कि प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने गीता के श्लोक, विद्या और गुरु पर श्लोक का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि छात्रा भव्या ने ओम त्रियंमकम यजा महे, दिव्यम ने विद्या दताती विनयम, विधियत यति, नलिन ने अभिवादन शिलुस्या नित्यम वृधो पर विन, अवनी ने गुरुर ब्रम्हा गुरुर विष्णु, मेहर ने पवन तनी संकट हरण, रूबी ने श्री गुरु चरण सरॉय रज, विहान ने वक्र तुण्ड महाकाव्य, उत्कर्ष ने कर पुर गोरूम करुणा वतरुम, महादेव ने ॐ भूर भूर्वस्व तत्स वितुर्वरेण्यं, इष्पिता ने असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय श्लोक पढ़कर खूब वाहवाही लूटी। नन्ही छात्रा रूमायसा ने कुरान की आयतों का खूबसूरत वर्णन किया।
ये रहे विजेता…
प्रतियोगिता में चौथी कक्षा की इप्शिता ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कृतिका दूसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर रही। कक्षा तीसरी से वंशोधिता और भव्या प्रथम, तेजस्वनी और संधिया दूसरे और शिवम व गौरीशा तीसरे स्थान पर रहे। दूसरी कक्षा के आश्मन व दिव्यम प्रथम, नलिन व अवनी दूसरे तथा मेहर तीसरे स्थान पर रही। कक्षा पहली की रूबी व देहर प्रथम, माधव व अराध्या दूसरे तथा विहान तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में अध्यापिका वनीता, मोनिका, पूनम, श्रुति, नैंसी भी मौजूद रही।
















