जीनियस ग्लोबल स्कूल में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोगाम का आगाज

Education Solan
DNN सोलन
सोलन के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में मंगलवार से तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू हुआ। प्रोग्राम की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने की। उन्होंने अभिभावकों व बच्चों को प्रोग्राम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की। प्रोग्राम में प्री नर्सरी से सीनियर केजी के करीब 200 बच्चों सहित उनके अभिभावक हिस्सा ले रहे है। पहले दिन वर्ष भर की स्कूल में होने वाली शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों का व्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही स्कूल के नए सेशन में आने पर बच्चों को वेलकम गिफ्ट दिया गया व केट काटा गया। डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की 200 बच्चों में 100 से अधिक बच्चे 3 वर्ष से कम उम्र के है जो पहली बार स्कूल के लिए घर से बाहर निकले है। ऐसे में यह प्रोग्राम इन बच्चों के लिए एक अलग तरह का अनुभव होगा। प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य अभिभावक व बच्चे एक साथ स्कूल में समय बिता सके व नए एनवायरनमेंट में सेटल हो सके। इसके मद्देनजर किया जा रहा है। उन्होंने बताया की ओरिएंटेशन प्रोग्राम के सेशन अलग अलग भागों में बांटे गए है। जो अलग अलग क्लास व सेक्शन पर आधारित है। तीन दिन तक चलने वाले इस प्रोग्राम में प्रत्येक सेशन एक घण्टे का होगा। इस दौरान अभिभावकों की शंका या सवाल को भी गम्भीरता से सुना जाएगा। उनके बेहतरीन सुझाव को सुन स्कूल में लागू करने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान नए बच्चों ने अध्यापकों के साथ इंटरेक्शन सेशन भी किया। जो अगले दो दिन भी जारी रहेगा। ताकि बच्चे अपने अपने अध्यापकों के साथ सेटल हो सके। सेशन के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों ने मिल कर सुन्दर कलाकृतियाँ बनाई। इस दौरान नीतिका, अनुजा बंसल , दीपिका गुप्ता, यादविंदर कौर, िन्दु तोमर और साक्षी कोहली  ने अपने विचार रखे और स्कूल के इस आयोजन पर अपनी ख़ुशी जाहिर की।  अंत में बच्चों के लिए फ़्रिज़बी  गेम और  बैलून गेम का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावक अपने बच्चों के साथ पार्टिसिपेट कर खासे खुश हुए।

News Archives

Latest News