DNN बिलासपुर
21 जून। विधायक जीत राम कटवाल ने कोविड-19 प्रतिरक्षण टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभसमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में किया।
इस अवसर पर उन्होंने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों से आग्रह किया है कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है वे अपना कोविड टीकाकरण अवश्य लगवा ले। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य में गति लाने के लिए 21 जून से प्रदेशव्यापी अभियान चलाया गया है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में टीकाकरण के लिए 12 केन्द्र स्थापित किए गए है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का मौके पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया जाएगा तथा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण भी किया जाता रहेगा इस अवसर पर खण्ड चकित्सा अधिकारी अरविंद टंडन डॉक्टर उपस्थित थे।















