जिले में तीन क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर

Himachal News Others Una
DNN ऊना
08 जनवरी। एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि  कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत लोअर कोटला कलां वार्ड नं 5 में परमजीत कौर के घर, बहड़ाला के वार्ड नं० 2 में राम किशन के घर से वीना कुमारी के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि हरोली उपमंडल के तीन कंटेनमेंट क्षेत्रों को हॉटस्पॉट सूची से बाहर किया गया है। उन्होंने बताया कि सलोह के वार्ड नं० 4 में अशोक कुमार के घर से नादिश कुमार के घर, पंजावर के वार्ड नं० 8 में बलदेव कुमार के घर से विपन कुमार के घर व रोड़ा के वार्ड नं० 2 में शिव कुमार के घर से तरसेम लाल के घर को हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिन तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।

News Archives

Latest News