जिला स्तरीय माउंटेन साईकल रैली 21 नवंबर को

Himachal News Others Una
DNN ऊना
17 नवंबर: जिला स्तरीय महिला व पुरूष माउंटेन साईकल रैली अंडर-16, अंडर-23 व 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 21 नवंबर को प्रातः 8.30 बजे पीरनिगाह में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह रैली पीरनिगाह से आरंभ होगी तथा बल्ह खालसा गुरूद्वारा होते हुए हंडोला से वापिस पीरनिगाह में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 4000, 2,500 व 1,500 रूपये नगद पुरूरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना नाम 20 नवंबर तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय ऊना में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी अपना आधार कार्ड अपने साथ लेकर आना सुनिश्चित करें।

News Archives

Latest News