DNN नाहन
9 नाहन। जिला मुख्यालय नाहन में 29वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें कोरोना के चलते ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
दरअसल हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी व पर्यावरण परिषद एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहे इस जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले में जिला के लगभग 310 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 149 छात्र व 161 छात्राएं शामिल हैं। बाल विज्ञान मेले के दौरान आज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
बाल विज्ञान मेले के निर्णायक मंडल के सदस्य अयूब खान ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे 44 विजेता स्कूली छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।















