जिला सोलन में सोमवार को शतक के पार पहुंचा कोरोना, सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ कोरोना मामलें

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
14 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिला में सोमवार को एक साथ 107 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है और जांच के लिए भेजा गया एक फॉलोअप सैम्पल आज भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जिला में लगातार बड़ी संख्या में कोरोना का विस्फोट जारी है। सोमवार को शतक के पार पहुंचे कोरोना मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को आए 107+1 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है।
उन्होंने बताया कि 107 मामलों में 91 सैम्पल सीआरआई कसौली से पॉजिटिव आए है जबकि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैपिड एंटीजन टैस्ट व ट्रुनेट मशीन के माध्यम से किए गए 93 सैम्पल टेस्टिंग में 17 मरीज कोरोना से संक्रमित हुए है। इनमे 67 पुरुष व 41 महिलाए कोरोना की चपेट में आई है। सोमवार को आए 107+1 कोरोना संक्रमित मरीजों में 39 सोलन, 28 बद्दी, 17 नालागढ़, 02 धर्मपुर, 09 परवाणू, 09 एमएमयू व 04 कसौली के है।
इनमे डारेक्ट कॉन्टेक्ट 57, आईएलआई 24, एचसीडब्लू 02, वॉलिंटियर्स 11, ट्रेवलर्स 02, गर्भवती महिलाएं 07, एसएआरआई 01, एसवाईएम 02, आईपीडी 02 है।

News Archives

Latest News