जिला सोलन में शुक्रवार को भी 38 नए कोरोना मरीज, 13 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

18 सितंबर। जिला सोलन में शुक्रवार को भी कोरोना मामलों में ब्रेक नहीं लगी है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए भेजे गए 385 सैम्पलों में से 331 सैम्पल नेगेटिव आए है। शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 38 नए मरीज आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस जांच को लेकर भेजे गए 385 सैम्पल में से 38 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है और अभी भी 13 सैम्पल अंडर प्रोसेस है जबकि 03 सैम्पल जांच के लिए पुनः भेजे जाएंगे।यह 385 सैम्पलों में 259 सैम्पल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए थे व 122 सैम्पल रैट (रैपिड एंटीजन टैस्ट) के माध्यम से जांच किए गए है। सीआरआई कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 23 सैम्पल कोरोना  रैट के माध्यम से 15 सैम्पल कोरोना संक्रमित पाए गए है। रैपिड एंटीजन टैस्ट के जरिए पॉजिटिव आई रिपोर्ट में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 06, सीएचसी नालागढ़ से 06, ईएसआई अस्पताल परवाणू में 0, एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी से 01 सैम्पल है, जबकि ट्रुनेट के माध्यम से 01 सैम्पल पॉजिटिव आया है।इनमे 24 पुरुष व 14 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाए गए है। इन 38 कोरोना पॉजिटिव सैम्पलों में सोलन से 08, बद्दी से 11, नालागढ़ से 06, परवाणू से 11 व एमएमयू से 02 सैम्पल कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमे डारेक्ट कांटेक्ट 16, आईएलआई 16, एन्टिनेंटल 01, एसएआरआई 01, वॉलनटिअर्स 03 है। प्रतिशतता के आधार पर बीबीएन क्षेत्र में 45.94 फीसदी लोग कोरोना से संक्रमित हुए है।

News Archives

Latest News