DNN सोलन ब्यूरो
05 जनवरी। जिला सोलन में मंगलवार को 10 पुरुषों सहित 05 महिलाएं कोरोना वायरस की चपेट में आई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से भेजे गए 450 सैंपल में से 15 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 419 सैंपल नेगेटिव है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 15 कोरोना पॉजिटिव मामलों में सोलन से 09, बद्दी से 01, परवाणू से 01, एमएमयू से 01 व कंडाघाट से 01 मामला है। इनमें डायरेक्ट कांटेक्ट का 01, आईएलआई 04, एसएआरआई 01, वालंटियर 06 व फ्लू का 01 का मामला है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 450 सैंपल में से 216 सैंपल सीआरआई कसौली में जांचे गए हैं। इनमें से 09 सैंपल पॉजिटिव व 198 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 10 सैंपल अंडर प्रोसेस है। इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जिला के विभिन्न संस्थानों में 227 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 06 सैंपल पॉजिटिव व 221 सैंपल नेगेटिव आए हैं। एमएमयू सोलन में 06 सैम्पल जांचे गए जो भी अंडर प्रोसेस चलें हुए है। ट्रुनेट के जरिए भी जिला में 01 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।















