जिला सोलन में फिर शतक के पास पहुंचा कोरोना, 94 हुए संक्रमित, एक की मौत

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

23 नवंबर। जिला सोलन (solan) में कोरोना (corona) मामलें लगातार बढ़ रहे है। रोजाना आंकड़े चौकाने वाले आ रहे है। सोमवार (monday) को भी कोरोना शतक के पास पहुंचा है और एक व्यक्ति की जिला में कोरोना से मौत भी हुई है। जिला में सबसे अधिक मामलें सोलन के है और डारेक्ट कॉन्टेक्ट केटेगिरी के है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की हैं। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से सोमवार को 372 सैम्पल जिनमे सीआरआई  कसौली(CRI Kasauli) में 129 सैम्पल, ट्रुनेट 02 और रैपिड एंटीजन टैस्ट(RAT) के माध्यम से 241 सैम्पलों की जांच की गई हैं। इन सैम्पलों में से सीआरआई कसौली में 56 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 73 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ट्रुनेट के जरिए दोनों ही सैम्पल नेगेटिव है, जबकि रैपिड एंटीजन के माध्यम से जांचे गए सैम्पलों में 38 सैम्पल पॉजिटिव व 203 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इनमें 57 पुरूष व 37 महिलाएं कोरोना की चपेट में आई है। सोलन में 49, बद्दी में 17, नालागढ़ में 03, परवाणू में 04, एमएमयू में 05, अर्की में 08, कंडाघाट में 04, धर्मपुर में 02, वाकनाघाट में 02 मामलें है। केटेगिरी में आईएलआई के 11, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 54, गर्भवती महिलाएं 03, वालंटियर 20, ट्रेवलर्स 02, फ्लू 01, आईपीडी के 03 मामलें है।

जिला में एक ओर कोरोना से मौत
जिला सोलन में लगातार कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिला सोलन के नालागढ़ में रहने वाले 82 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। इनकी मौत इलाज के दौरान पीजीआई में हुई है। यह 16 नवंबर को आरटीपीसीआर के दौरान जांचे गए सैम्पल में कोरोना पॉजिटिव आए और 22 नवंबर को इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

News Archives

Latest News