जिला सोलन में फिर कोरोना की रफ्तार तेज, चार दिन में 200 से अधिक मामलें

Arki Baddi Baddi + Doon Himachal News Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
27 मार्च। जिला सोलन में चार दिनों में कोरोना वायरस के मामले दोहरे शतक से ऊपर पहुंच गए है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। जिला में अधिकतर मामले औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व नालागढ़ के है। शनिवार को भी जिला में कोरोना विस्फोट हुआ है। जिला में 74 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से भेजे गए सैम्पलों में से आरटीपीसीआर के जरिए 48 सैम्पल व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 27 सैम्पल पॉजिटिव आए है। इनमे सोलन से 19, बद्दी 14, नालागढ़ से 24, परवाणू से 02, अर्की से 01, कंडाघाट से 05, रामशहर से 07, बरोटीवाला से 01 व चंडी का 01 मामला है।

News Archives

Latest News