जिला सोलन में थमेंगे तीन हज़ार से अधिक टैक्सियों के पहिए, यह है कारण

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh National/International Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
19 मार्च। जिला सोलन के लगभग तीन हजार से अधिक टैक्सियों के 22 मार्च पहिए थमेंगे। इस संबंध में टैक्सी यूनियन द्वारा उपायुक्त सोलन को अवगत करवाया है और इस बारे पत्र भी सौपा है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि  जिला सोलन की 12 टैक्सी यूनियन इस हड़ताल में शामिल हो रही है। यह हड़ताल सुबह 06 बजे से शाम 06 बजे तक काले बल्ले लगाकर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन द्वारा की जाएगी। 
नई टैक्सी पॉलिसी को किया जा रहा लागू
बता दें कि सरकार की नई टैक्सी पॉलिसी 2021 को एक अप्रैल से लागू किया जा रहा है। इसमें बाहरी राज्यों को जाने वाली टैक्सियों को 26 हजार जबकि 23 सीटर वाहन चालकों को तीन लाख रुपए तक टैक्स सालाना चुकाना पड़ेगा।
लॉकडाउन के बाद भी नहीं सुनी सरकार
इसी के साथ पेट्रोल-डीजल, फर्जी टैक्सियां और नए टैक्स लागू करने पर यूनियन ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्र के माध्यम से बताया गया कि पिछले एक वर्ष जब लॉकडाउन था तब से लेकर हम सरकार के साथ है और कोरोना महामारी टैक्सी यूनियन के कई सदस्य बेरोजगार हो गए है।  इस दौरान भी सरकार द्वारा भी टैक्सी ऑपरेटरों को कोई राहत नहीं दी गई है। 
सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में भी नहीं दी जाएगी सुविधा
इन सभी मुद्दों को लेकर देशव्यापी हड़ताल में सरकार को चताने के लिए टैक्सी यूनियन के सभी सदस्य एक दिन की हड़ताल कर रहे है। हड़ताल के दौरान टैक्सी ऑपरेटर सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों मेंअपनी सेवाएं नहीं देंगे।  इस दौरान टैक्सी यूनियन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सोपेंगे।
क्या कहना है यूनियन के प्रधान का 
देवभूमि जिला कार्यकारिणी टैक्सी ऑपरेटर एसोशिएशन जिला सोलन के प्रधान कमल कुमार ने कहा कि 22 मार्च को देशभर में टैक्सी यूनियन की हड़ताल है। इस दौरान जिला की 12 टैक्सी यूनियन हड़ताल पर रहेगी।  सरकार के नए टैक्स और बढ़ती महंगाई को लेकर यह हड़ताल पर रहेगी। सोमवार को कोई भी टैक्सी सेवाएं नहीं देगा।

News Archives

Latest News