जिला सोलन में कोरोना से तीन की मौत

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो  
18  सितंबर। जिला सोलन में कोरोना से मौत  का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिला में कोरोना से एक महिला सहित दो अन्य लोगों की मौत हुई है। यह मौतें एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी में इलाज के दौरान हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि  जिला सोलन में शुक्रवार को एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। इनके सैम्पल कोरोना पॉजिटिव थे और इनका इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार को हुई तीन मौतों में एक नालागढ़, एक परवाणू व एक पच्छाद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

News Archives

Latest News