DNN सोलन ब्यूरो
20 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस की रफ्तार रविवार को भी नहीं थमी है। कोरोना के मामलों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिला में रविवार को भी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि, रविवार को पिछले दिनों के मुकाबले कम मामले सामने आए हैं। रविवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचे रिपोर्ट के अनुसार 16 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से रविवार को 233 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन 233 सैम्पलों में से सीआरआई कसौली 209 सैंपल है, जबकि अन्य सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट व ट्रूनेट के जरिए जांचे गए हैं। उन्होंने बताया कि सीआरआई कसौली भेजे गए 209 सैंपल में से 62 सैंपल पेंडिंग है, जबकि 12 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 69 सैंपलओं की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। साथ ही 123 सैंपल इनकनक्लूसिव है और पांच अंडर प्रोसेस चल रहे हैं। रैपिड एंटीजन टैस्ट व ट्रुनेट के माध्यम से 19 सैम्पल जांचे गए है जिनमे से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 18 और सीएचसी नालागढ़ से 01 सैम्पल है। क्षेत्रीय अस्पताल में इनमे से 05 सैम्पल पॉजिटिव निकलें है।
उधर, जिला में आए 16 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 09 पुरुष तथा 07 महिलाएं संक्रमित हुई है। इन 19 मामलों में सोलन से 03, बद्दी से 03, नालागढ़ से 02 चंडी से 01, परवाणू से 06 अर्की से 01 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकला है। इनमें आईएलआई के 10 मामले हैं जबकि डायरेक्ट कांटेक्ट 04, एंटीनेटल का एक मामला है।
जिला में रविवार को भी कोरोना से एक कि मौत
जिला सोलन में रविवार को भी कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह व्यक्ति 31 वर्ष का था। बताया जा रहा है कि यह आईएलआई सिंटोमेटिक था। इस व्यक्ति का सैंपल मौत के बाद सीएचसी नालागढ़ में जांचा गया तो यह कोरोना पॉजिटिव निकला है।















