DNN सोलन ब्यूरो
03 दिसंबर। जिला सोलन के दो कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। इनमे एक महिला व एक पुरुष है। महिला का इलाज आईजीएमसी शिमला में चला हुआ था, जबकि व्यक्ति का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चला हुआ था। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि 48 वर्षीय महिला जोकि सोलन के समीप रहती थी। इस महिला का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रैट के जरिए सैम्पल जांचा गया था और पॉजिटिव आई थी। महिला को दिक्कत आने पर इसे आईजीएमसी रैफर किया गया था, जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि 52 वर्षीय व्यक्ति नालागढ़ में रहता था और व्यक्ति का इलाज पीजीआई में चला हुआ था।















