जिला सोलन के इस क्षेत्र में होगा 18 वां जनमंच

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

02 नवंबर। कोरोना काल के बाद हिमाचल प्रदेश में फिर विभिन्न जगहों पर जनमंच सजेगा। सोलन जिला में भी 18वां जनमंच 08 नवम्बर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे। कार्यक्रम 08 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा।
उन्होंने कहा कि जनमंच में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी, पलोग, रोहांज जलाना, दधोगी, पलानिया, कोटली तथा चम्यावल की शिकायतों व मांगों पर विचार किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जनमंच में 07 नवम्बर के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में जनमंच की जानकारी प्रदान करने के लिए उपमण्डलाधिकारी अर्की को निर्देश दे दिए गए हैं।  केसी चमन ने कहा कि जनमंच में सभी को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करना होगा।

News Archives

Latest News