जिला सोलन के इन क्षेत्रों मे 8 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

7 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत नालागढ़ शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 08 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक औद्योगिक इकाइयां एशियन सीमेंट, डी.के. टिश्यू, एमिल फार्मा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी दिन दोपहर 01.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक बीड़ पलासी, मंझोली, लखनपुर, झिरा, मेसा टिब्बा, बेर्सन, गरजेवाल, तोरणवाल, सैनी माजरा, मगनपुरा, जगातखाना घरात, राजपुरा, निकुवाल, मूसेवाल, बेला मंदिर, रंगुवाल, ढांग, रामपुर, किला प्लासी, बड़ा बसोट तथा औद्योगिक इकाइयां आई.सी.सी, बायो डील फार्मा, कंटिल फार्मा, लियो डिजाइन, सम्राट प्लाई वुड, मास्टर बिल्डर, सिनर्जी थ्रीसलिंगटों, नेमेर इंडस्ट्री, शिवा इंटरनेशनल, सिनर्जी, वारपार, लोगो फार्मा, एग्री किंग, मैगब्रो, सी.बी. हेल्थकेयर, पीडिलिट, कोररूफाबब की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

News Archives

Latest News