जिला शिमला में लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर, 78 लोगों की हो चुकी है मौत

Others Shimla

DNN शिमला 

05 नवंबर। प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।कोरोना से मरने वालों का आकंड़ा जहां 349 के पास पहुंच गया है वहीं जिला शिमला में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दूसरे जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा हो गया है।जिला शिमला में सबसे ज्यादा 78 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है जिसमें जिला शिमला से संबंध रखने वाले 49 लोग थे जबकि बाकी 39 लोग प्रदेश के दूसरे जिलों से आईजीएमसी या डीडीयू में अपना उपचार करवा रहे थे।जिला चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेखा चोपड़ा का कहना है जिला शिमला में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते बीते 24 घण्टों में तीन लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम और फेस्टिवल सीजन में कोरोना के नियमों की अनदेखी हो रही है, जिसके चलते कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला में अबतक 50 हजार से ज़्यादा लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से करीब 2837 लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 487 एक्टिव केस हैं जिन्हें आइसोलेट किया गया है। इसमें कुछ होम आइसोलेट हैं और कुछ कोविड सेंटर में आइसोलेट किए गए हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मामले में ज्यादा टेस्ट करने के लिए मोबाइल वैन तैनात की गई है। इसके अलावा जगह जगह कोविड टेस्ट करवाने की सुविधा है लेकिन टेस्ट करवाने से थोड़ा हिचक रहे हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में टेस्ट करवाएं ताकि वायरस को रोका जा सके।

News Archives

Latest News