DNN सोलन ब्यूरो
16 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। जिला में बुधवार को भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार जिला सोलन में 34 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है उन्होंने बताया कि जिला सोलन में सीआरआई कसौली भेजे गए सेम्पलों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। सीआरआई कसौली भेजे गए सैम्पलों में अभी 18 कोरोना पॉजिटिव निकलें है। हालांकि, अभी कुछेक सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकि है। साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में किए गए रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 16 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिला स्वास्थ्य विभाग इन 34 कोरोना संक्रमित मरीजों के बारें में अधिक जानकारी एकत्र कर रहा है।















